महेश बाबू ने राजामौली को दी बधाई

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘बाहुबली’ की टीम फिलहाल जश्न के मूड में है क्योंकि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म ने बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स, बेस्ट एक्शन निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया है।

महेश बाबू ने तेलुगू इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक एस.एस राजमौली को इस उपलब्धि की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, “एसएस राजामौली को राष्ट्रीय पुरस्कार-2018 में बड़े पैमाने पर जीत के लिए बधाई हो। आपकी फिल्म, बाहुबली भारतीय सिनेमा में एक महत्वपूर्ण लैंडमार्क है। हम सभी को आप पर गर्व है।”

अब सुनने में आ रहा है कि एस.एस राजमुली और महेश बाबू जल्द ही एक फिल्म में साथ काम करेंगे।

इस महान निर्देशक और अभिनेता की जोड़ी को एक फिल्म में एक साथ देखना काफी रोमांचक होगा और इसिलए देशभर से इनके प्रशंसक उत्सुकता से इनकी फिल्म का इंतजार कर रहे है।

महेश बाबू फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘भारत अने नेनु’ के प्रचार में व्यस्त हैं, जो 20 अप्रैल 2018 को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493