प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वीडन के लिए रवाना

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप के तीन देशों के अपने दौरे के पहले चरण के लिए सोमवार को स्वीडन के लिए रवाना हो गए। यहां से वह ब्रिटेन और जर्मनी जाएंगे।

किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 30 साल में स्वीडन की यह पहली यात्रा है। इससे पहले राजीव गांधी ने 1988 में स्वीडन का दौरा किया था।

मोदी मंगलवार को स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टेफान ल्योव्हेन के साथ द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसके बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।

इसके अलावा मोदी और ल्योव्हेन स्वीडन के सीईओ के साथ गोलमेज वार्ता में भाग लेंगे।

भारत और स्वीडन मंगलवार को पहले इंडिया-नोरडिक शिखर सम्मेलन की सह अध्यक्षता करेंगे। जहां मोदी और ल्योव्हेन के अलावा चार नोरडिक देश डेनमार्क, फिनलैंड, आईसलैंड और नॉर्वे के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

मोदी शिखर सम्मेलन से इतर चार अन्य नोरडिक देशों के नेताओं के साथ अलग अलग द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

मोदी स्वीडन से ब्रिटेन के लिए रवाना होंगे, जहां वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे के साथ 18 अप्रैल को द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

इसके बाद वह लंदन में 19-20 अप्रैल को इस साल के राष्ट्रमंडल सरकार के प्रमुखों की बैठक में शिरकत करेंगे।

ब्रिटेन से 20 अप्रैल को लौटते वक्त वह जर्मनी में रुकेंगे, जहां वह जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल से मुलाकात करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493