जबलपुर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक निर्माणाधीन बहुमंजिली इमारत की दूसरी मंजिल के ढह जाने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 17 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, तिलवारा घाट थाना क्षेत्र में बरगी हिल्स के पास एक बहुमंजिली इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था, सोमवार को शाम के समय अचानक इस इमारत की दूसरी मंजिल ढह गई। इसके नीचे 40 से ज्यादा मजदूर दब गए।
जिलाधिकारी छवि भारद्वाज ने संवाददाताओं को बताया कि इस हादसे में दो की मौत हो गई और 17 घायल हुए हैं। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath