राजनैतिक क्रांति पार्टी 9 राज्यों में चुनाव लड़ेगी

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। राजनैतिक क्रांति पार्टी अगले वर्ष 9 राज्यों की 221 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी का कहन है कि उसका उद्देश्य प्रमुख दलों के प्रदर्शन से निराश वोटरों को नया सियासी विकल्प मुहैया कराना है।

भारत स्वाभिमान स्वदेशी ट्रस्ट और राजीव दीक्षित राजनैतिक अनुसंधान केंद्र नई पार्टी ‘राजनैतिक क्रांति पार्टी’ लांच करने जा रहा है जिसकी घोषणा मंगलवार को की जाएगी।

राजनैतिक क्रांति पार्टी के मुख्य संयोजक व राष्ट्रीय संरक्षक मनमोहन मिश्र ने कहा कि पार्टी उम्मीदवारों से 22 सूत्रीय शपथ पत्र लेगी, सांसद चुने के बाद शपथ पत्र के अनुसार काम न करने वाले सांसद को इस्तीफा देना होगा।

उन्होंने कहा कि 2019 में पार्टी लोकसभा चुनाव में भारत के नौ राज्यों, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और राजस्थान की 221 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसका मकसद ‘देश की राजनीति में जमा हो चुकी गंदगी को साफ करना है।’

उन्होंने कहा कि नई राजनीतिक पार्टी की स्थापना स्वदेशी आंदोलन के प्रवक्ता और राष्ट्रीय चिंतक राजीव दीक्षित के विचारों के आधार पर की गई है। पार्टी में देश भर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े राष्ट्रभक्त शामिल होंगे।

पार्टी के अध्यक्ष अशित पाठक ने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए राजनैतिक क्रांति पार्टी के प्रत्याशियों का चयन एक इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। उम्मीदवारों को तराशने का काम राजीव दीक्षित राजनैतिक अनुसंधान केंद्र करेगा। टिकट देने के समय सभी प्रत्याशियों से पार्टी के राष्ट्रहित से जुड़े 22 मुद्दों पर संसद में कार्य करने के लिए एक ‘शपथपत्र’ लिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493