उप्र : लखनऊ में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार देर रात एक युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आने के बाद, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस बात की जानकारी मंगलवार को दी।

पुलिस के मुताबिक, लखनऊ के हजरतगंज इलाके में युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया था। पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता ने बताया कि सिंचाई विभाग के जूनियर अभियंता के ड्राइवर ने लिफ्ट देने के बहाने उसे कार में बैठाया और बाद में जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।

सोमवार देर रात पीड़िता ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493