अलप्पुझा, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व रेडियो जॉकी की हत्या के मामले में अंतिम व महत्वपूर्ण आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अपुन्नी उस चार सदस्यीय गिरोह का सदस्य था, जिसने तिरुवनंतपुरम में 27 मार्च को राजेश की हत्या उसके स्टूडियो में की थी।
पिछले सप्ताह, अलप्पुझा जिले के रहने वाले गैंग के सरगना अलीभाई को कतर से आने पर तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
हत्या के कुछ दिनों बाद अलीभाई कतर चला गया था, जहां वह एक जिमखाना में काम करता था।
पुलिस को संदेह हुआ कि जिम का मालिक ही हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है, क्योंकि राजेश भी कतर में था। उसका प्रेम प्रसंग उसकी पूर्व पत्नी से था।
पुलिस अब जिम के मालिक को स्वेदश लाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कतर के अधिकारियों ने उस पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है।
dharmpath.com dharmpath