1993 बम धमाकों के दोषी ताहिर मर्चेट की मौत

पुणे, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई में वर्ष 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के एक दोषी एम. ताहिर मर्चेट ऊर्फ ताहिर टकला की बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मर्चेट को इस मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(जेल) बी. के. उपाध्याय ने कहा, “यहां के यरवदा सेंट्रल जेल में बंद मर्चेट को तड़के करीब तीन बजे दिल का दौरा पड़ा और उसे सासून अस्पताल ले जाया गया।”

उन्होंने कहा, “उस पर इलाज का कुछ असर नहीं हुआ और तड़के करीब 3.45 बजे उसकी मौत हो गई।”

मर्चेट को 7 सितंबर 2017 को मुंबई मे मार्च 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाके की साजिश रचने, इसमें मदद करने और जानबूझकर आतंकवादी गतिविधियां शुरू करने के मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493