बर्लिन : द्वितीय विश्व युद्ध का बम मिला

बर्लिन, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बर्लिन में द्वितीय विश्व युद्ध का बम मिलने के बाद उसे निष्क्रिय करने के लिए यहां से शुक्रवार को लोगों की बड़े पैमाने पर निकासी हुई है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

‘बीबीसी’ ने जर्मन पुलिस के हवाले से कहा, निकासी प्रक्रिया में बर्लिन हौप्तबानहोफ (रेलवे स्टेशन), सैन्य अस्पताल, आर्थिक व परिवहन मंत्रालयों और इंडोनेशिया व उजबेकिस्तान के दूतावसों को भी खाली कराया गया है।

रेलवे कंपनी ड्यूश बान और अन्य परिवहन संचालकों ने ट्रेनों, ट्रैम्स और बसों की सेवा बाधित रहने की चेतावनी जारी है।

पुलिस ने कहा कि फिलहाल इस 500 किलोग्राम के ब्रिटेन के बम से कोई खतरा नहीं है जो बुधवार रात हीडेसट्रैसे में बरामद हुआ। इस बम को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया दोपहर शुरू की गई।

प्रशासन ने कहा कि यहां से सात किलोमीटर दूर तीगल हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ है, लेकिन बम मिलने वाले इलाके के ऊपर से विमानों को उड़ने की इजाजत नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493