राजधानी में सुबह सुहावना मौसम

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धूप खिली रही और साथ में चल रही हवाओं के कारण मौसम सुहावना रहा।

यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शनिवार को दिन भर आसमान साफ रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी।”

शनिवार सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 54 फीसदी दर्ज की गई।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रहा जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक था जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 24 डिग्री दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493