पुलिस अधीक्षक के.के. चैधरी ने बताया कि थानाध्यक्ष सिकरारा अपने सहयोगियों के साथ रीठी बाजार के पास गश्त कर रहे थे कि उसी समय मुखबिर की सूचना पर गढ़हरा पुलिया के पास घेराबंदी की गई। कुछ देर बाद बक्शा थाना क्षेत्र की ओर से पिकअप आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर पिकअप बैरियर तोडकर भागने लगी और पुलिस पर फायर किया। पांच बदमाशों में पुलिए ने तीन को पकड़ लिया।
एसपी ने बताया कि पिकअप से 130 पेटी में 6240 शीशी मध्यप्रदेश निर्मित बाम्बे मार्का देशी शराब थी।
पकड़े गए अभियुक्तों में चंद्रशेखर गौतम (ग्राम रीठी थाना सिकरारा निवासी), मन बहादुर यादव (रामनगर निवासी) तथा मुकेश कुमार उर्फ गुलाब (लेधुवां निवासी) के पास से पिकअप और देशी कट्टा बरामद होने पर जेल भेजा गया।
पकड़े गए शराब तस्करों ने बताया कि वे देशी शराब बाहर से मंगाकर एकत्रित करते हैं और छोटे दुकानदारों को कम दाम पर देते हैं।
dharmpath.com dharmpath