लखनऊ, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्घि हुई है।
मौमस विभाग के अनुसार, हालांकि दिन में तेज हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी का असर थोड़ा कम रहेगा।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी। दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हवाओं की वजह से उमस का असर कम रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 24.2 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath