छग : कांग्रेसी नेत्रियों ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में छिड़का गौमूत्र

कांग्रेस की संचार विभाग की सदस्य व रायपुर की पूर्व महापौर डॉ. किरणमयी नायक ने कहा, “हम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ फेसबुक पर बीजेपी नेता की टिप्पणी से नाराज हैं। ये दूषित मानसिकता वाले लोग हैं। ये अपने ओछेपन का परिचय खुद दे रहे हैं और लोग इन पर हंस रहे हैं।”

कांग्रेस की टोली शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय के नेतृत्व में गौमूत्र के साथ भाजपा नेताओं और दफ्तर के शुद्धिकरण करने के लिए निकली थी। जैसे ही कांग्रेसी नेता गौमूत्र के साथ शुद्धिकरण के लिए आगे बढ़े, पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

किरणमयी नायक, करीना अली और शोभा सहित तीन महिलाएं भाजपा दफ्तर ऑटो से पहुंचीं। कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने गौमूत्र से भाजपा दफ्तर का शुद्धिकरण किया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व भाजपा विधायक भीमा मंडावी ने राहुल गांधी का विवादित फोटो सोशल मीडिया में वायरल किया है। यह आपत्तिजनक फोटो भीमा मंडावी के फेसबुक एकाउंट से वायरल हुई है। इस वायरल मामले ने तत्काल तूल पकड़ लिया। प्रदेश भर में जमकर बवाल मचा हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493