मप्र : सिंधिया को प्रचार अभियान समिति की कमान, कमलनाथ बने अध्यक्ष (लीड-1)

भोपाल, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने गुरुवार को वरिष्ठ नेता कमलनाथ को राज्य इकाई का अध्यक्ष बनाया है और पूर्व मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रचार अभियान समिति का चेयरमैन बनाया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अनुशंसा पर संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर सिंधिया को राज्य की चुनाव प्रचार अभियान समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सिंधिया गुना संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।

राज्य में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने की लगातार मांग उठ रही थी, लेकिन पार्टी ने किसी को भी मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं बनाया है। सिंधिया को प्रचार अभियान समिति का चेयरमैन बनाकर संदेश देने की जरूर कोशिश की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493