कुशीनगर दुर्घटना : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने बच्चों की मौत पर शोक जताया

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रेलवे क्रॉसिंग पर हुए हादसे में 13 बच्चों की मौत पर शोक जताया है।

इस दुर्घटना में 13 स्कूली छात्रों की मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह 7.10 बजे उस समय हुआ, जब बच्चे स्कूल बस से जा रहे थे।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, “कुशीनगर में मासूम स्कूली बच्चों को ले जा रही बस की भयावह दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हूं। मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों व घायलों के प्रति ।”

प्रधानमंत्री मोदी ने भी घटना को लेकर दुख जताया और मामले में रेलवे और उत्तर प्रदेश सरकार से उचित कार्रवाई करने को कहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493