गिरीश चोडांकर गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

पणजी, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के पूर्व सचिव गिरीश चोडांकर को गोवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने एक बयान जारी कर कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गिरीश चोडांकर को तत्काल प्रभाव से गोवा प्रदेश समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।”

गोवा में युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव गिरीश ने 2017 में पणजी विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उन्हें केवल 4,803 मतों से हार का सामना करना पड़ा था।

चोडांकर को सीताराम र्नाइक के स्थान पर राज्य अध्यक्ष बनाया गया है। नाईक को पिछले वर्ष इस पद के लिए नियुक्त किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493