झारखंड : सड़क हादसों में 9 की मौत

रांची, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड में गुरुवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, चतरा जिले में शादी समारोह के लिए 27 लोगों को ले जा रही बस एक पेड़ से टकरा गई। यह हादसा चालक के बस पर नियंत्रण खो देने की वजह से हुआ। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई व 16 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बस चतरा शहर से इतखोरी जा रही थी।

इसी जिले में एक अन्य हादसा हुआ, जिसमें ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

तीसरी घटना राज्य के पलामू जिले में हुई, जिसमें शादी समारोह में जा रहे एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मौतों पर शोक जताया है और अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493