अपोलो अस्पताल के पास जलललिता के खून का नमूना नहीं

चेन्नई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अपोलो अस्पताल ने गुरुवार को मद्रास उच्च न्यायालय से कहा कि उसके पास तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री के खून के नमूने नहीं हैं।

अदालत ने बुधवार को अपोलो अस्पताल को जयललिता के रक्त के नमूने के संबंध में एक रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए थे। जयललिता को इस अस्पताल में 22 सितंबर 2016 को भर्ती कराया गया था और 5 दिसंबर को उनका इसी अस्पताल में निधन हुआ था।

अदालत ने यह आदेश एस. अमृता की एक याचिका की सुनवाई के दौरान दिया था, जोकि जयललिता की पुत्री होने का दावा कर रही है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 4 जून को मुकर्रर की है।

अमृता ने खुद को जयललिता की पुत्री साबित करने के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया था। उसने डीएनए टेस्ट की जांच की अनुमति देने के लिए न्यायालय में याचिका दाखिल की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493