उप्र में आंशिक बदली छाई

लखनऊ , 27 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व अन्य जिलों में शुक्रवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है और तेज हवाएं चल रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का समान रुख बना रहेगा साथ में धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है। दिन में उमस से भी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री, बनारस का 24.3 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493