हो सकता है जनता को भाजपा से अच्छा विकल्प मिल जाए : ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल भारतीय समाज पार्टी (भासपा) के प्रमुख व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार ने अब तक जनता के लिए कोई अच्छा काम नहीं किया है। हो सकता है चुनाव में लोगों को भाजपा से भी कोई अच्छा विकल्प मिल जाए।

राजभर ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा, “लोगों ने मोदीजी को तब चुना जब उन्हें कांग्रेस से एक अच्छा विकल्प मिला। जनता कांग्रेस से खुश नहीं थी, इसीलिए ये फैसला लिया।”

राजभर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश में सरकार बनाकर भाजपा के लोग अपना सीना ठोंक रहे हैं, लेकिन ये भी तब संभव हुआ जब लोग समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से संतुष्ट नहीं थे।”

उन्होंने कहा, “जनता ने हमें चुना लेकिन हमने अब तक क्या अच्छा कर दिया? हो सकता है कि कल भाजपा से भी अच्छा विकल्प जनता को मिल जाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493