पटना, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 22.2 डिग्री, गया का 25.0 डिग्री तथा पूर्णिया का 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों के आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच मौसम सुहावना बना रहेगा।
पटना का शनिवार को अधिकतम पारा 36.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 35़1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath