जैकी ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के भारतीय संस्करण में नजर आएंगे

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता जैकी श्रॉफ, विक्रांत मेस्सी, पंकज त्रिपाठी, मीता वशिष्ठ और अनुप्रिया गोयनका जैसे कलाकार ‘क्रिमिनल जस्टिस’ शो के भारतीय संस्करण में नजर आएंगे, जिसे तिग्मांशु धूलिया निर्देशित करेंगे।

आदित्य बिड़ला ग्रुप का एप्लॉस एंटरटेंमेंट ब्रिटिश टेलीविजन नाटक श्रृंखला ‘क्रिमिनल जस्टिस’ का आधिकारिक भारतीय संस्करण बना रहा है।

इसका निर्माण बीबीसी स्टूडियो इंडिया द्वारा किया जा रहा है, जबकि इस शो के भारतीय संस्करण को श्रीधर राघवन ने लिखा है।

जैकी ने एक बयान में कहा, “इतने सालों तक फिल्मों में काम करने के बाद जब बीबीसी और एप्लाज एंटरटेनमेंट ने मुझसे डिजिटल माध्यम में काम करने के लिए संपर्क किया, तो उसे कुछ अलग होना चाहिए था और क्रिमिनल जस्टिस वही अलग चीज है।”

उन्होंने कहा, “श्रीधर ने जिस दिन मुझे पटकथा और मेरी भूमिका सुनाई..मैं समझ गया कि यह उपयुक्त है। पटकथा ने मुझमें कई भावनाओं को जन्म दिया और मुझे आशा है कि यह दर्शकों को भी उतना ही प्रभावित करेगी।”

इस शो के बारे में धूलिया कहते हैं, “इसकी कहानी बांध देती है और इसका रहस्य छुपाए रखती है, जिससे दर्शकों को बहुत रोमांच का अनुभव होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493