नीतीश ने किया भगवान बुद्घ को नमन, बोधगया में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

पटना, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। देश और दुनिया को शांति का संदेश देने वाले भगवान बुद्घ की जयंती सोमवार को पूरे बिहार में धूमधाम से मनाई जा रही है। ‘ज्ञानस्थली’ के रूप में विख्यात बिहार के बोधगया में महात्मा बुद्घ की जयंती को लेकर बड़ी संख्या में बौद्घ धर्मावलंबी पहुंचे हैं।

पटना, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। देश और दुनिया को शांति का संदेश देने वाले भगवान बुद्घ की जयंती सोमवार को पूरे बिहार में धूमधाम से मनाई जा रही है। ‘ज्ञानस्थली’ के रूप में विख्यात बिहार के बोधगया में महात्मा बुद्घ की जयंती को लेकर बड़ी संख्या में बौद्घ धर्मावलंबी पहुंचे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस मौके पर भगवान बुद्घ को नमन किया और कहा कि भगवान बुद्घ का संदेश आज के समय में भी प्रासंगिक है।

मुख्यमंत्री नीतीश सुबह पटना के बुद्घ स्मृति पार्क पहुंचे जहां वे बुद्घ जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने बौद्घ भिक्षुओं के साथ भगवान बुद्घ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और पूजा-अर्चना की।

इधर, बोधगया में इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बौद्घ धर्मगुरु समेत काफी संख्या में श्रद्घालु शामिल हुए। इस दौरान ‘बुद्घं शरणं गच्छामि’ के जयघोष से पूरा इलाका गूंजायमान हो उठा।

उल्लेखनीय है कि बुद्घ जयंती के मौके पर बोधगया में 29 अप्रैल से तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

भगवान महात्मा बुद्घ के प्रमुख पुजारी भंते चलिंदा ने कहा कि यह मौका विशेष है। इस मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी सोमवार को बोधगया आ रहे हैं।

मान्यता है कि महात्मा बुद्घ को बोधगया में ही एक पीपल वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था और वे महात्मा बुद्घ से भगवान महात्मा बुद्घ बन गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493