उप्र : ट्रैक्टर की टक्कर से 2 युवकों की मौत

बांदा, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल गांव में रविवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसपर सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

नरैनी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शोहराब आलम ने सोमवार को बताया, “रविवार रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर लवलेश (26), रमाकांत (24) और श्रीप्रसाद (25) किशनीपुरवा गांव से करतल गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। करतल गांव के नजदीक एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे लवलेश और रमाकांत की मौके पर मौत हो गई और श्रीप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया।”

उन्होंने बताया, “अज्ञात ट्रैक्टर और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं, तथा घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493