उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजीवन पर भी सैकड़ों वर्षों से भगवान बुद्ध के उपदेशों का गहरा और अमिट प्रभाव रहा है। राज्य के लोगों की सहजता, सरलता और सौम्यता से भी इसकी पुष्टि होती है। महानदी के किनारे महासमुंद जिले के सिरपुर में प्राप्त बौद्धकालीन स्मारक और कबीरधाम जिले के सिली पचराही में मिले अवशेष इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ इलाकों में भी बौद्ध संस्कृति के प्रमाण मिले हैं। इन सभी बौद्धकालीन ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण के लिए सरकार वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री ने भगवान गौतम बुद्ध से छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया के सभी लोगों की तरक्की और खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना की है।
dharmpath.com dharmpath