ओडिशा : विधवा के साथ दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 2 मई (आईएएनएस)। ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक 37 वर्षीय विधवा के साथ दुष्कर्म के लिए एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को कहा कि 25 वर्षीय आरोपी लिपुना दास मंगलवार शाम महिला के घर में उस वक्त घुसा, जब वह अकेली थी और उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी और पीड़िता रणपुर पुलिस इलाकेमें स्थित एक ही गांव के रहने वाले हैं।

रणपुर के इंस्पेक्टर गिरिजा शंकर रथ ने कहा, “महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें पीड़िता ने आरोपी पर किसी को भी अपराध के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।”

उन्होंने कहा कि बुधवार को दोनों का चिकित्सा परीक्षण करा दिया गया है।

एक अन्य मामले में नबरंगपुर के झारीगांव ब्लॉक में बुधवार को एक नाबालिग लड़की ने खुदकुशी कर ली। लड़की ने यह कदम उसके और एक युवक का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद उठाया।

लड़की के पिता ने झारीगांव पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493