उप्र : बदमाशों ने मां-बेटे से की लूटपाट, चलती ट्रेन से दिया धक्का

लखनऊ , 3 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार देर रात कुछ बदमाशों ने एक महिला और उसके बेटे से चलती रेलगाड़ी में लूटपाट की और बाद में चलती रेलगाड़ी से नीचे फेंक दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

पुलिस के अनुसार दोनों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना चंदौली-वाराणसी सीमा पर स्थित व्यासनगर क्रॉसिंग के पास हुई। बिजली के एक ठेकेदार ने इसकी जानकारी दी थी।

पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीया ममता अपने तीन साल के बेटे के साथ आसनसोल एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार होकर बरेली जा रही थी। इसी समय कुछ बदमाशों ने उनसे एक हजार रुपये छीन लिये और फिर ट्रेन से धक्का दे दिया।

क्रॉसिंग से गुजर रहे बिजली ठेकेदार जनार्दन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार महिला की हालत बेहद गंभीर है, इसलिए कई बातें पता नहीं चल पा रही हैं। हो सकता है महिला के साथ भी कुछ लोग ट्रेन में रहे हों। मामले की जांच की जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493