छग : सुकमा में एरिया कमांडर सहित 3 नक्सली ढेर

आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि बुधवार को कोंटा क्षेत्र में नक्सली एरिया कमांडर सोयम कामा के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस बल ने गश्त तेज की। गश्त पर निकले पुलिस बल पर सोयम ने देर शाम फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी फायरिंग में सोयम ढ़ेर हो गया। उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। सोयम करीब 50 से अधिक नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। इस पर पांच लाख का इनाम भी घोषित था।

आईजी सिन्हा ने कहा कि गुरुवार सुबह एक अन्य घटना में किस्टाराम इलाके में पुलिस बल की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हुए हैं। इनके पास से एके-47 राइफल सहित पिस्टल बरामद की गई है। मारे गए दोनों नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493