उप्र में आंशिक बदली छाई, आंधी-तूफान की संभावना

लखनऊ, 4 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में शुक्रवार को आंशिक बदली का असर दिखाई दे रहा है, जिससे तापमान में कमी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने पांच मई को राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान आने की आशंका जताई है।

सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, शुक्रवार को दिन में धूप निकलेगी लेकिन बीच-बीच में बदली का असर भी रहेगा। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की मामूली गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 21.2 डिग्री, बनारस का 20 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री और झांसी का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493