पटना, 5 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह मौसम साफ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने जबकि अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में वृद्घि के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 21.7 डिग्री, गया का 25.0 डिग्री तथा पूर्णिया का 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान तेज हवा चलने की संभावना है परंतु बारिश की उम्मीद नहीं है।
पटना का शनिवार को अधिकतम पारा 35.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath