मोदी झप्पी देने वाले गप्पी प्रधानमंत्री : आप सांसद

वीवीआईपी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में आप नेता संजय सिंह भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर बरसे। उन्होंने मोदी के चीन दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा, “मोदी ने चीन में जाकर भारत का अपमान करवाया है। उन्होंने चीन के आगे घुटने टेक दिए और यही नहीं, चीन के दबाव में अब भारत पाकिस्तान के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करेगा, जो अपने आप में भारतीय सेना के जवानों, अधिकारियों और उनकी महान शहादत और त्याग का भारी अपमान है।”

आप नेता ने कहा कि यह देश के हर नागरिक, जो अपने देश से प्यार करता है, उसकी भावनाओं का अपमान है।

उन्होंने कहा कि मोदी पूरे देश के लोगों का सम्मान चीन और पाकिस्तान जैसे देशों को गिरवी रख आए हैं, इसके पहले भी पठानकोट में हुए हमले की जांच पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई को बुलाकर करवाने के पीछे मोदी जी की मंशा समझ में नहीं आई। आप ने उस समय भी विरोध किया था।

संजय सिंह ने कहा कि आतंकी अफजल गुरु को शहीद का दर्जा देने वाली पीडीपी के साथ भाजपा आज कश्मीर में सरकार बनाकर बैठी है, ऐसे लोग किस हक से किसी भी व्यक्ति से देशभक्ति का सर्टिफिकेट मांगते हैं!

उन्होंने सवाल उठाया कि देश के आम आदमी के टैक्स के पैसे से विदेश में सैर सपाटा करने वाले मोदी क्या कभी लौटकर देश को यह बताते हैं कि उनकी इस यात्रा का क्या प्रयोजन था, और इससे देश को क्या-क्या लाभ हुए?

उन्होंने कहा कि पिछले 4 सालों में तमाम देशों को नाप देने वाले मोदी क्या अपनी किसी भी उपलब्धि को देश को बताएंगे? उन्होंने मोदी को झप्पी वाला एक गप्पी प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि हर देश में जाकर मोदी वहां के राष्ट्राध्यक्ष को जबरन झप्पी दे-दे कर अपने देश का अपमान ही करवाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493