श्रीनगर, 6 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक जवान और पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) और राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) सहित सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में आतंकवादियों के होने की सूचना के बाद बादीगाम गांव को चारों ओर से घेर लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, “खुद को चारों ओर से घिरता देख आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। राष्ट्रीय राइफल्स के घायल जवान और हवलदार को अस्पताल भर्ती कराया गया है।”
प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रोक दी हैं।
dharmpath.com dharmpath