भोपाल, 6 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार सुबह से तेज खिली धूप है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
राज्य में रविवार को मौसम चुभन भरा है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बादल बरसे और हवाएं चली लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आई है। राज्य में सबसे गर्म खरगोन रहा, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा आदि जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के साथ तेज हवाएं चल सकती है।
राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29.4 सेल्सियस, इंदौर का 24.6 ग्वालियर का 24.9 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 43.1 डिंग्री सेल्सियस, इंदौर का 40.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 42 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath