नवादा, 7 मई (आईएएनएस)। बिहार के नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। आपसी विवाद में बेटा अपने पिता की पीटकर हत्या कर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, रविवार की रात बजरा मुसहरी ग्राम निवासी बालेश्वर मांझी (47) का अपने ही पुत्र जीतू मांझी (20) का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी क्रम में ताड़ी के नशे में धुत गुस्साए जीतू ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि साक्ष्य छिपाने की नियत से जीतू ने पिता के शव को रात में ही ठिकाने लगाने के प्रयास में शव को लेकर पास के ही घुरिहार गांव के पास स्थित श्मशान घाट पहुंच गया।
हिसुआ के थाना प्रभारी राजदेव ने सोमवार को बताया कि पुलिस को इस घटना की सूचना मिल गई। पुलिस श्मशान घाट पहुंची तब तक आरोपी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath