अंडर-13 यूथ लीग : मिनर्वा से खिताब के लिए भिड़ेगा मोहम्मडन एससी

कोलकाता, 7 मई (आईएएनएस)। मोहम्मडन स्पोर्टिग क्लब का सामना मंगलवार को विद्यासागर स्टेडियम में अंडर-13 यूथ लीग फाइनल में मजबूत टीम मिनर्वा पंजाब से होगा।

लीग के फाइनल तक का सफर करने के दौरान मिनर्वा का प्रदर्शन शानदार रहा है।

मिनर्वा की अंडर-15 टीम ने अंडर-15 यूथ लीग फाइनल में डीएसके शिवाजियंस को मात देकर खिताबी जीत हासिल की थी। इसकी वरिष्ठ टीम ने आई-लीग का खिताब अपने नाम किया था।

मोहम्मडन टीम की बात की जाए, तो उसने भी खुद को एक कड़ा प्रतिद्वंद्वी साबित किया है। उसके पास घरेलू फायदा होगा।

मोहम्मडन के मुख्य कोच एनाटा कुमार घोष ने कहा, “फाइनल का मैच सबसे खास है, क्योंकि हम जीतना चाहते हैं और खिताबी जीत हमारे प्रयासों का फल होगी। हम यह कह सकते हैं कि हम अच्छा खेल खेलेंगे। मैदान पर हर चीज संभल है और ऐसे में हमें अपना सर्वश्रेष्ठ मैच खेलने की जरूरत है।”

कोच ने कहा कि उनकी टीम मिनर्वा का सम्मान करती है, क्योंकि वह एक अच्छी टीम है और इसीलिए, वह फाइनल तक पहुंचे हैं। हालांकि, कोच ने कहा कि उनकी टीम में भी अच्छे खिलाड़ी हैं, जो जीत के लिए तैयार हैं।

मिनर्वा इस मैच में अपना डिफेंस अधिक मजबूत रखेगी। कोच एंथोनी एंड्रयूज की टीम ने एक समय पर एक टीम को 19-1 के अंतर से भी हराया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493