उप्र : हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 2 युवक जिंदा जले

पुलिस के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिद्दीनपुर के सेमरा टोला निवासी रियाजुद्दीन (32) पुत्र ग्यासुद्दीन, मोहन (30) पुत्र लखन और गोलू (19) पुत्र मुख्तार तीनों पास के ही गांव जमुनहवा में आर्केस्ट्रा देखने गए थे। रात लगभग डेढ़ बजे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस घर आ रहे थे।

इसी दौरान करतहिया चौराहे के पास आम की बाग में गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। तार की चपेट में आते ही बाइक पर पीछे बैठा किशोर गोलू झटका खाकर दूर जा गिरा। वहीं बाइक में आग लगने से मोहन व रियाजुद्दीन जिंदा जल गए। जब तक ग्रमीण युवकों की मद्द के लिए पहुंचे दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

सूचना पाकर मौके पर गुलरिहा थाना इंस्पेक्टर गोपाल त्रिपाठी, भटहट चौकी इंचार्ज पीके सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493