‘केदारनाथ’ 30 नवंबर को रिलीज होगी

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म ‘केदारनाथ’ 30 नवंबर को रिलीज होगी।

फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा, “हम अच्छे से काम करते हैं। 30 नवंबर तारीख है। तारीख याद रखें, जय भोलेनाथ।”

कपूर ने फिल्म का पोस्टर भी साझा किया, जिसमें भगवान शिव पोस्टर में नजर आ रहे हैं और इसकी पृष्ठभूमि में सुशांत, सारा के माथे पर किस कर रहे हैं।

‘केदारनाथ’ बाढ़ की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है।

फिल्म का पहला शेड्यूल उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में पहले ही पूरा हो चुका है। इसकी बाकी की शूटिंग मुंबई में इस महीने के मध्य से दोबारा शुरू होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493