भारतीय संग्रहालय की फिर से बनी बॉटेनिकल गैलरी बुधवार से खुलेगी

कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। भारतीय संग्रहालय की पुनर्निर्मित बॉटेनिकल गैलरी के दरवाजे बुधवार से आम जनता के लिए खोले जाएंगे। आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी मंगलवार को दी गई।

भारतीय बॉटेनिकल सर्वे द्वारा तैयार की गई गैलरी का उद्घाटन केंद्रीय पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगे।

नवीनीकरण के बाद गैलरी में डिस्प्ले बक्सों के साथ-साथ छत में भी नए एलईडी लाइटिंग सिस्टम का प्रयोग किया गया है, जिसमें लगभग 16,000 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है।

गर्मियों के दौरान यहां आने वाले दर्शकों को आराम महसूस हो इसके लिए बड़ी संख्या में निकास पंखों को लगाया गया है।

इसके अलावा संग्रहालय की चौथी मंजिल पर एक नई गैलरी तैयार की गई है, जिसमें पौधों के विभिन्न रूपों, वस्त्रों व प्राकृतिक रंगों का विरासत संग्रह और जॉर्ज वाट द्वारा भारत के आर्थिक उत्पादों के शब्दकोश की पांडुलिपियों को प्रदर्शित किया गया है।

प्रसिद्ध वैज्ञानिक ई.के. जानकी अमाल के आजादी के बाद के योगदान को एक अलग भाग में प्रस्तुत किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493