आईपीएल-11 : पंजाब को 159 रनों का लक्ष्य

जयपुर, 8 मई (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए हैं।

जयपुर के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 58 गेंदों का सामना किया और नौ चौकों के साथ एक छक्का लगाया।

उनके अलावा संजू सैमसन ही कुछ बेहतर कर सके। उन्होंने 22 रनों की पारी खेली।

पंजाब के लिए एंड्रयू टाई ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मुजीब उर रहमान को दो और मार्कस स्टोइनिस को एक सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493