पटना, 9 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ है तथा तेज धूाप निकली है और अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव के आसार हैं।
पटना, 9 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ है तथा तेज धूाप निकली है और अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री, पटना का 24.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव के आसार हैं। राज्य के कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहने तथा तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।
राजधानी पटना का मंगलवार का अधिकतम पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस व गया का 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
dharmpath.com dharmpath