मोदी नेपाल पहुंचे

काठमांडू, 11 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को नेपाल पहुंच गए।

नेपाल के जनकपुर पहुंचने पर नेपाल के रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल, प्रांत-2 के मुख्यमंत्री लाल बाबू राउत और सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मोदी का स्वागत किया।

मोदी के हेलीकॉप्टर की लैंडिग के लिए जनकपुर हवआईअड्डे पर तीन हेलीपैड का निर्माण कराया गया था।

मोदी की एक झलक देखने के लिए नेपाल और भारत से हजारों की संख्या में लोग जनकपुर में इकट्ठा हो गए, जहां वह लोगों को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री के.पी. ओली भी जनकपुर पहुंच गए हैं। वह राम जानकी मंदिर में मोदी का स्वागत करेंगे।

मंदिर में मोदी विशेष पूजा-अर्चना करेंगे।

मोदी का नेपाल का यह तीसरा दौरा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493