उप्र : कासगंज में परिवार के 3 लोगों की हत्या

लखनऊ, 11 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में डकैतों ने एक घर पर हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी जबकि कई घायल हो गए।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आधी रात के करीब डकैत एक घर में घुसे और दंपति व उनकी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद डकैत कीमती सामान के साथ फरार हो गए।

इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को मुख्य सड़क पर यातायात बाधित कर दिया और पुलिस पर पत्थरबाजी करने लगे।

पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने और शवों को कब्जे में लेने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस दौरान कई मीडियाकर्मी भी घायल हो गए।

गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़ित परिवार के कुछ सदस्य अस्पताल में गंभीर हालत में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493