उप्र : लखनऊ के पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश

लखनऊ, 12 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पूर्व नगर आयुक्त उदयराज सिंह पर डीजल के दुरुपयोग का आरोप लगा है। इस आरोप को लेकर शासन ने उनके खिलाफ जांच के आदेश जारी किये हैं।

लखनऊ, 12 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पूर्व नगर आयुक्त उदयराज सिंह पर डीजल के दुरुपयोग का आरोप लगा है। इस आरोप को लेकर शासन ने उनके खिलाफ जांच के आदेश जारी किये हैं।

शासन की तरफ से एक आदेश जारी कर उनके खिलाफ जांच कराने की बात कही गई है। उनके खिलाफ शासन को कई शिकायतें मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनके कार्यकाल के दौरान डीजल का दुरुपयोग किया गया और डीजल आवश्यकता से ज्यादा खर्च किया।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही उदयराज का तबादला लखनऊ नगर आयुक्त के पद से हटाकर अपर आवास आयुक्त के पद पर कर दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493