उप्र : 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत नाजुक

शाहजहांपुर, 12 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के आर.सी. मिशन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात शादी में शरीक होने आई सात साल की एक बच्ची के साथ दरिंदगी की हद पार कर दी गई। दुष्कर्म के बाद उसे खून से लथपथ बेहोशी की हालत में आरोपी फेंक कर फरार हो गया। बच्ची की हालत बेहद नाजुक है, पुलिस ने इलाज के लिए उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

आर.सी. मिशन थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष प्रवेश सिंह ने शनिवार को बताया कि नोएडा की रहने वाली एक महिला अपनी सात साल की बच्ची को लेकर ननद की बेटी की शादी में रौसर गांव आई थी, शुक्रवार की आधी रात को उसकी बेटी को सोते समय अज्ञात व्यक्ति उठा ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में चारपाई के नीचे फेंक कर आरोपी फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और बच्ची को गंभीर हालत में जिले की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रक्तस्राव के चलते उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493