उप्र : चाकू घोंप कर महिला की हत्या

जालौन, 13 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में जालौन जिले की उरई कोतवाली क्षेत्र के मौखरी गांव में रविवार को एक युवक ने अपने दरवाजे के बाहर झाड़ू लगा रही एक महिला को चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया है।

पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया, “रचना (35) रविवार सुबह अपने दरवाजे के बाहर झाड़ू लगा रही थी। उसी समय पड़ोस का युवक हरिनारायण वहां जाकर बैठ गया। महिला के मना करने पर पहले उसने झगड़ा किया और बाद में घर में घुस कर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे घायल कर दिया। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी।”

उन्होंने बताया, “ग्रामीणों ने भाग रहे हमलावर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस घटना के बारे में उससे पूछताछ कर रही है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493