उप्र : 24 घंटे के भीतर शाहजहांपुर में 1 और मासूम से दुष्कर्म

शाहजहांपुर, 13 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 24 घंटे के भीतर दरिंदों ने एक और मासूम बच्ची से हैवानियत कर डाली। बच्ची की हालत बेहद नाजुक है, और उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात आर.सी. थाना क्षेत्र में एक आठ साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि शनिवार रात मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आ गया।

थानाध्यक्ष बिरजाराम ने रविवार को बताया, “10 साल की बच्ची पड़ोस के घर में एक उत्सव कार्यक्रम में भाग लेकर देर रात अपने घर वापस अकेले जा रही थी, तभी एक अन्य पड़ोसी युवक ओविंदर (18) ने उसे जबरन पकड़ कर खंडहरनुमा अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।”

उन्होंने बताया, “अत्यधिक रक्त स्राव से बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रात में ही इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493