आईपीएल-11 : धवन, विलियमसन के अर्धशतक, चेन्नई को 180 रनों का लक्ष्य

पुणे, 13 मई (आईएएनएस)। शिखर धवन (79) और केन विलियमसन (51) की शतकीय साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में खेले जा रहे 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 180 रनों का लक्ष्य दिया है।

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने चार विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए।

इस पारी में धवन ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों और तीन छक्कों के साथ इस सीजन का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा, कप्तान केन विलियमसन ने इस सीजन का सातवां अर्धशतक लगाया।

विलियमसन ने 39 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के लगाए। टीम के लिए दीपक हुड्डा (21) और शाकिब अल-हसन (8) नाबाद रहे।

चेन्नई के लिए इस पारी में शार्दूल ठाकुर ने दो विकेट लिए, वहीं दीपक चाहर और ड्वेन ब्रावो को एक-एक सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493