द्वारका एक्सप्रेवे से जुड़ेगा गुरुग्राम एक्सप्रेवे

गुरुग्राम, 13 मई (आईएएनएस)। हरियाणा लोक निर्माण, वन व नागरिक उड्डयन मंत्री राव नरबीर सिंह ने रविवार को कहा कि दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे की हीरो होंडा चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक की सड़क छह लेन की होगी।

इसके लिए अगस्त में निविदा निकाली जाएगी और इसका निर्माण गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) द्वारा होगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से हीरो होंडा चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक के छह लेन वाली सड़क बनाने का आग्रह किया गया था, लेकिन उन्होंने यह कार्य करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद यह कार्य जीएमडीए को सौंपा गया।

राव नरबीर सिंह ने यहां गुरुग्राम के सेक्टर दस में सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत के सिलसिले में आए थे।

पटौदी रोड से फरूखनगर व सेक्टर 10 तक की इस सड़क के कारपेंटिंग पर करीब 80 लाख रुपये खर्च होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493