आईपीएल-11 : रायडू का शतक, प्लेऑफ में चेन्नई

पुणे, 13 मई (आईएएनएस)। अंबाती रायडू (नाबाद 100) की शतकीय पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 46वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है।

रायडू का यह आईपीएल का पहला शतक है। इसके अलावा, चेन्नई की जीत में शेन वॉटसन (57) की अर्धशतकीय पारी ने भी अहम भूमिका निभाई। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 20 रनों पर नाबाद रहे।

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वॉटसन और अंबाती ने चेन्नई के लिए शिखर धवन और कप्तान केन विलियमसन (51) की शतकीय साझेदारी की मेहनत पर पानी फेरते हुए हैदराबाद के दिए 180 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। चेन्नई ने दो विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और हैदराबाद के साथ प्लेऑफ में कदम रखा है।

हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा ने एक विकेट लिया। चेन्नई के बल्लेबाज वॉटसन रन आउट हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493