कनार्टक चुनाव : शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त (लीड-1)

बेंगलुरू, 15 मई (आईएएनएस)। कनार्टक विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ कांग्रेस से आगे चल रही है।

राज्य के विभिन्न मतगणना केंद्रों से आ रही रिपोर्टों में भाजपा 222 में से 98 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 91 सीटों पर आगे चल रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौड़ा की जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) 26 सीटों पर आगे है।

विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा लिंगायत प्रभुत्व वाली सीटों पर आगे चल रही है जबकि जेडीएस वोक्कालिगा प्रभुत्व वाली सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बदामी सीट से आगे चल रहे हैं जबकि भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी.एस.येदियुरप्पा शिकारीपुरा सीट से आगे चल रहे हैं।

राज्य में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की जरूरत होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493