भारत में 10000 लोगों ने ‘सेफ्टी चेक’ का उपयोग किया : फेसबुक

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। फेसबुक ने मंगलवार को कहा कि करीब 10 हजार लोगों ने ‘सेफ्टी चेक’ फीचर का उपयोग कर खुद को अब तक सुरक्षित करार दिया है। इस फीचर को भारत में आए तूफान के बाद शुरू किया गया था।

गृह मंत्रालय की रपट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में धूल भरी आंधी और आकाशीय बिजली से 53 लोगों की मौत हो गई थी।

आपदा के दौरान अपने उपयोगकर्ताओं की मदद के लिए फेसबुक ने हालिया संकट के बारे में सूचना केंद्र के रूप में संकट प्रतिक्रिया केंद्र बनाया है।

केंद्र का सेफ्टी चेक फीचर लोगों को अपने परिवार व दोस्तों को यह बताने में सक्षम करेगा कि वे सुरक्षित हैं।

भारत में तूफान के बाद फेसबुक ने सोमवार को ‘सेफ्टी चेक’ फीचर शुरू किया था।

सोशल मीडिया दिग्गज का यह फीचर दुनिया भर में प्राकृतिक आपदा और आतंकी हमलों के दौरान उपयोग किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493